देश

national

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने बजरंग नगर, छपरवाह एवं बाबा घाट का किया निरीक्षण

Thursday, September 8, 2022

/ by Today Warta



कटनी।गणेश विसर्जन पर्व पर नगर के विसर्जन घाटों में प्रतिमा विसर्जन हेतु निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा पार्षद शशिकांत तिवारी, भाजपा नेता विनय दीक्षित एवं राजू शर्मा की उपस्थिति में किया गया।

निरीक्षण के दौरान निगमाध्यक्ष श्री पाठक द्वारा विसर्जन कुंड की समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण कराते हुए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किये जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। प्रतिमा विसर्जन हेतु कुंडों में शुद्ध जल की व्यवस्था बनाये रखने व मूर्ति विसर्जन के दौरान समय- समय पर कुंड की सफाई हेतु कर्मचारियों को नियुक्त करने सहित निगम की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान किए।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'