देश

national

इंदौर के राऊ में मिले दंपती के शव, पति ने फांसी लगाकर दी जान

Sunday, September 4, 2022

/ by Today Warta



इंदौर। इंदौर के राऊ में दंपती के शव मिले हैं राऊ के बड़ा बाजार में दोनों किराए के मकान में रहते थे। इसी मकान में दोनों के शव मिले। पति ने फांसी लगाई है, जबकि पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही राऊ थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पड़ताल में मालूम पड़ा कि पति सचिन ने फांसी लगाकर जान दी, जबकि पत्नी मोहिनी पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। दंपती के जान देने की 12 दिन में दूसरी घटना - इंदौर में दंपती के जान देने की 12 दिन में यह दूसरी घटना है। इसके पहले भागीरथपुरा में अमित यादव ने परिवार सहित आत्महत्या कर ली थी। अमित ने आनलाइन एप के माध्यम से लोन लिया था। लोन न भर पाने के कारण उसने पत्नी टीना, तीन साल की बेटी याना और डेढ़ साल के बेटे दिव्यांश को जहर देकर खुद फांसी लगा ली थी। इसमें चारों की मौत हो गई थी। अमित द्वारा किस्त नहीं भरने पर लोन एप के कर्मचारी उस पर दबाव बना रहे थे, इसके बाद उसने यह कदम उठाया था।

राऊ पुलिस कर रही जांच - इधर राऊ पुलिस भी दंपती के जान देने के मामले में जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने जान किस कारण से दी है। हालांकि अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस स्वजन की जानकारी निकालकर उनसे बात कर ही इस मामले में कुछ कह सकेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'