देश

national

हांका टीम सक्रिय, आवारा विचरण कर गंदगी फैलाने वाले 14 मवेशियों पर की गई कार्यवाही

Tuesday, September 6, 2022

/ by Today Warta



कटनी नगर की सफाई व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु नगर निगम की हाका टीम द्वारा अभियान चलाकर नगर के सार्वजनिक मार्गो में विचरण करने वाले लावारिस मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम की हाका टीम द्वारा आज दोपहर अभियान चलाकर नगर के सार्वजनिक मार्गो मे लावारिस रूप से विचरण कर यातायात को प्रभावित करनें वाले वाले 6 गोवंश को निगम वाहन के माध्यम से नगर के दूर छोड़ने की कार्यवाही की गई। 

श्री सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान कुठला पन्ना मोड एवं वीर सावरकर वार्ड के सार्वजनिक मार्गो में गंदगी फैलाते पाये जाने पर 8 नग आवारा सुअरों को पकड़कर आबादी वाले क्षेत्र से दूर कैलवारा के जंगलों मे छोड़ने की कार्यवाही की गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'