देश

national

नवरात्रि पर्व पर टैंकर के माध्यम से करावे शीतल पेयजल की व्यवस्था - निगम अध्यक्ष मनीष पाठक

Sunday, October 2, 2022

/ by Today Warta





कटनी.नवरात्रि पर्व पर नगर में विभिन्न स्थलों में निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा किया जाकर श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम की जलप्रदाय शाखा को नगर के मुख्य मार्गो में पानी के टैंकरों के माध्यम से शुद्ध जल की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।  निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में जगह -जगह माता की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही जगह जगह पंडालों में भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। नगर में विराजमान माता की प्रतिमाओं के दर्शन प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करनें हेतु नगर सहित आसपास के ग्रामों की जनता का आगमन होता है। श्रद्धालुओं को पेयजल हेतु कहीं भटकना न पड़े इस हेतु निगम प्रशासन के माध्यम से उचित स्थलों का चयन कर टैंकरों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'