सफीपुर कार्यालय नगर पंचायत में आज महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर प्रातः 8:00 बजे अध्यक्ष नसीम अहमद व अधिशासी अधिकारी राम चन्द्र मौर्य द्वारा ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के साथ ही देश की आजादी में गांधी जी के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर सदस्यगण, होरीलाल (लिपिक), सलमान शाह(कंप्यूटर ऑपरेटर) कार्यालय कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी सहित नगर के काफी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।

Today Warta