देश

national

खुशियों की दास्तां...समूह से जुडकर महिला आत्मनिर्भर बनी,आय बढी तो कार खरीदी

Friday, October 28, 2022

/ by Today Warta



सागर।विकासखंड बंडा ग्राम नाहर मऊ की श्रीमती रक्षा लोधी ने हाल ही दीपावली में कार खरीदी है। समूह से जुडकर उन्होंने अपने इस सपने को साकार किया है। वे बताती है कि समूह से जुड़ने के पहले वह अपने ही खेतों में काम करती थी। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की है पर गांव में कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें खेतों में काम करना जरूरी हो गया था। वर्ष 2016 में आजीविका मिशन से जुड़कर उन्होंने समूह में प्रवेश किया समूह की प्राथमिक सदस्यता प्राथमिक प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें आजीविका मिशन की ओर से कियोस्क संचालन का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ऑनलाइन काम करने की सेवाएं शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने समूह से ₹10000 लोन लिया इसके बाद आमदनी होते ही उन्होंने अपनी खेती और पशुपालन के व्यवसाय को प्रशिक्षण में सीखे गए तरीकों को अपनाते हुए सुधारना शुरू कर दिया। इससे उनकी खेती की आमदनी औसतन ₹10000 प्रतिमाह और किओस्क तथा ऑनलाइन कामों से उन्हें 8 से 9 हजार रुपया,, मिलना शुरू हो गया। फिर उन्होंने क्रमशः ₹40000 और ₹50000 लोन लिया। इससे खेती के साथ-साथ किराना दुकान भी शुरू कर दी। अब तो उनकी आमदनी और भी बढ़ चुकी थी। वह अपना किराने की दुकान, कियोस्क संचालक बैंक सखी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों में खेतीहर मजदूरी को छोड़कर लग गई। आमदनी बढ़ी तो पहले उन्होंने जरूरतों को पूरा किया। लेकिन बाद में बारी आई शौक पूरा करने की तो इस दिवाली उन्होंने अपने बच्चों की मांग पर कार खरीदी है।   कलेक्टर श्री दीपक आर्य के अनुसार सागर जिले में महिला स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज के माध्यम से अधिक से अधिक राशि उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वह आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर सकें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री क्षितिज सिंघल का कहना है कि महिला समूहों को नेतृत्व क्षमता विकास के अधिक से अधिक अवसर मिलने के कारण वे विभिन्न आयामों में अपने हुनर को आजमा रही महिला समूहों से अपेक्षा की जाती है कि उनके पास आमदनी की एक से अधिक साधन हो ताकि वे खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'