देश

national

कटनी के देवराखुर्द में पिकनिक मनाने गए 5 बच्चे नदी में डूबे, सुबह तक सभी के शव निकाले_

Tuesday, October 18, 2022

/ by Today Warta

 


कटनी। कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में सोमवार देर शाम कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने के दौरान नहाने गए 5 बच्चों की गहरे पानी में डूब गए। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया। होमगार्ड और जबलपुर एसडीआरएफ की टीम बोट में सवार होकर नदी पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है मंगलवार सुबह तक 5 बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर कटनी तहसीलदार, एनकेजे थाना प्रभारी सहित अधिकारी और पुलिस मौजूद है। जिन बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया है उनके नाम आयुष, सूर्या विश्वकर्मा, महिपाल, साहिल और अनुज सोनी है। सोमवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया था।

कटनी में नदी में डूबे बच्चों के नाम

1 - महपाल सिंह ब्रजमोहन सिंह उम्र 15 साल छात्र नौवीं कक्षा

2 - साहिल चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती उम्र 15 वर्ष

3 . सूर्या विश्वकर्मा पिता सोने लाल उम्र 15

4 - आयुष विश्कर्मा पिता कमलेश विश्कर्मा उम्र 13 साल

5 - अनुज सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 13 वर्ष

बच्चों के कपड़े नदी किनारे रखे मिली जिसके चलते उनके डूबने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कटनी होमगार्ड की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी सुनील कुमार जैन, विधायक संदीप जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद है। टीम ने लगभग आधे घंटे पूर्व साहिल चक्रवर्ती नामक बालक का शव खोज निकाला था। प्रकाश की व्यवस्था कम होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन में दिक्कत आई। जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। बड़ी संख्या में यहां ग्रामीण भी मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष का जन्मदिन था और उसी के चलते बच्चे पिकनिक मनाने आये थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'