पंकज पाराशर
कलेक्टर हो कि ढोर अक्ल है ना आईएएस को जलील करने वाली बसपा विधायक श्रीमती रामवाई सिंह परिहार पर एफआईआर बोली जनता के लिए फांसी चढ़ जाऊं
मध्य प्रदेश विधानसभा में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक श्रीमती रामबाई सिंह परिहार पर पुलिस ने कलेक्टर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद रामबाई ने अपने शब्दों के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि मैं जनता के लिए फांसी पर भी चढ़ जाऊंगी। दमोह कलेक्टर की शिकायत पर पथरिया विधायक पर केस दर्ज हो गया l विधायक रामबाई ने कहा कि मैं जनता के लिए फांसी पर चढ़ जाऊंगी वक़्त नहीं है? पथरिया से विधायक रामबाई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीते रोज कलेक्टर के ऑफिस में घुसकर रामबाई ने बदसलूकी की थी। इस मामले में अब उनके खिलाफ कलेक्टर ने केस दर्ज करवाया है। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहगढ में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में अधिकारियों के नहीं पहुंचने को लेकर विधायक कलेक्टर से मिलने पहुंची थी। अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिला था। इस दौरान कलेक्टर बार-बार कह रहे थे कि दिखवा लेंगे। कलेक्टर का जवाब सुनकर विधायक ने आपा खो दिया और उन्हें अपशब्द कहा। इसे लेकर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने शिकायत दर्ज करवाई है। पथरिया विधायक रामबाई पर दमोह सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय से दिए गए आवेदन के आधार पर विधायक रामबाईं के खिलाफ केस हुआ है। 353, 294, 506 बी 186 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, रामबाई ने आईएएस अधिकारी को कहा था कि तुम कलेक्टर हो कि ढोर हो, तुम्हारी आंखें फूटी हैं क्या । कलेक्टर के साथ बदसलूकी का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने भी नाराजगी जाहिर की थी। यह मामला प्रदेश में अब तूल पकड़ते जा रहा है। साथ ही विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक रामबाई से बात की है। मामला दर्ज होने के बाद विधायक रामबाई ने खेद व्यक्त किया है। विधायक रामबाई ने कहा कि वह जनता के हित के लिए एफआईआर तो क्या वह फांसी भी चढ़ जाएंगी। पथरिया विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक रामबाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि एमपी रामबाई सिंह बसपा की इकलौती विधायक हैं। वह लगातार विवादों में अपने अंदाज को लेकर रहती हैं। क्षेत्र में इससे पहले भी वह अधिकारियों से भिड़ती रही हैं। कमलनाथ की सरकार के दौरान वह अपने आरोपी पति को विधानसभा में लेकर चली आई थीं। इसे लेकर भी हंगामा हुआ था।