कटनी । महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे एवं समस्त मेयर इन काउंसिल सदस्यों व पार्षदों ने महानवमी एवं विजयादशमी दशहरे के पर्व पर नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों को विजयादशमी पर बधाई देते हुए कहा कि विजयादशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है, हमें इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिमय रूप से मनाना चाहिये। आपने कहा कि विजयादशमी नागरिकों के जीवन में सुख समृद्धि लावे, नागरिक गण इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिमय रूप से मनायें।

Today Warta