देश

national

जाखलौन थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म,नाबालिक लड़की तीन माह गर्भ से

Tuesday, October 4, 2022

/ by Today Warta

 


इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। जाखलौन थानान्तर्गत एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग के गांव जाकर घटना की वास्तविकता का पता लगाने  की कोशिश की। थानाध्यक्ष सहित महिला पुलिस गांव में डेरा डाले हुए हैं। पीडि़ता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताते चलें कि गत दिनों एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कृत्य करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। मामले में कार्यवाही जांच में थी। घर आने पर लड़की की हालत लगातार बिगडऩे पर उसकी मां ने 108 को फोन कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। अस्पताल में महिला ने आरोप लगाया कि उन लोगों से जबरन राजीनामा लिखवाया गया। आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया जिसके चलते उसकी पुत्री को 3 माह का गर्भ ठहर गया। उसकी चाची ने कोई गोली खाने को दी, जिससे उसकी बेटी की हालत बिगड़ती जा रही है। इधर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है, सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'