देश

national

एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta




दिल्ली। नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई हालांकि आग के फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक नवजीवन एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई थी. आग की सूचना फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं रेलवे अधिकारियों ने गुडूर जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग पर तुरंत काबू पा लिया. ट्रेन करीब एक घंटे तक गुडुरु रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. वहीं ट्रेन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'