देश

national

Bharat Jodo Yatra: 13 दिन मध्‍य प्रदेश में रहेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Tuesday, November 1, 2022

/ by Today Warta



भोपाल (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में अब 16 की जगह 13 दिन रहेगी। 20 नवंबर को यह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। 382 किलोमीटर की यात्रा छह जिलों से होती हुई तीन दिसंबर को आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके पहले उज्जैन में राहुल गांधी भगवान महाकाल का दर्शन करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इंदौर में उनकी पत्रकारवार्ता होगी। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है। जहा-जहां रात्रि विश्राम होना है, उन स्थानों को देखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा के बीच-बीच में विभिन्न् संगठनों के व्यक्तियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद सभा होगी। इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। डा.भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू भी राहुल गांधी जा सकते हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रयासरत हैं। वहीं, यात्रियों के ठहरने, भोजन, परिवहन आदि की व्यवस्थाएं किस तरह की जा रही हैं, इसे देखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा गठित विभिन्न् समितियों के सदस्य हैदराबाद जाएंगे। तीन नवंबर को कमल नाथ ने सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी दिन से 17 उपयात्राएं भी प्रारंभ होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। सभी जिलों में उपयात्रा के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'