देश

national

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



पन्ना। नगर के जय स्तम्भ पार्क के समीप टिकुरिया मोहल्ला निवासी रामकुंवर पत्नी द्वारका प्रसाद त्रिपाठी 80 वर्ष को मंगलवार को अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। सड़क दुर्घटना में अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्धा रामकुंवर त्रिपाठी अपने घर के समीप महेन्द्र भवन परिसर में पुराना निर्वाचन कार्यालय में स्थित शिव मंदिर के दर्शन कर वापस घर लौट रहीं थी तभी अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने अत्यंत ही लापरवाही पूर्वकवाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। महेन्द्र भवन की सीढ़ियों के सामने घटित सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से जख्मी वृद्धा को आरोपी वाहन चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति आनन-फानन इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल ले गए। जहां वृद्धा को भर्ती करवाने के बाद अज्ञात आरोपित चालक वाहन लेकर भाग निकला। इधर, वृद्धा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचे। सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा रामकुंवर के हाथ-पैर में चोटें आई थीं। घायल वृद्धा के द्वारा दुर्घटना के संबंध में दी गई जानकारी से परिजनों के द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से लड़ते हुए वृद्धा रामकुंवर ने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटना के चलते मृत वृद्धा रामकुंवर पन्ना के श्री जुगल किशोर जी मंदिर के पुजारी प्रेम नारायण त्रिपाठी राजू पंडा की माता जी थीं। कोतवाली थाना पन्ना पुलिस के द्वारा घटना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन और आरोपित चालक का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'