देश

national

मझौली के वार्ड क्रमांक 8 में मिला दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



रीवा। नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 8 में दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन को देखा गया। जिसे वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष पांडेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को रात लगभग 8:45 बजे मझौली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 से अशोक नामदेव द्वारा सूचना प्राप्त होने पर वे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्लभ प्रजाति के पेंगोलिन रेस्क्यू कर संजय टाइगर रिजर्व के गड्ढहा बीट में रात 9:15 बजे पर सुरक्षित छोड़ा गया। पेंगोलीन एक जीव वैज्ञानिक जाति है। जो भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान में कई मैदानी व हल्के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है यह पेंगोलीन की 8 जातियों में से एक है और संकटग्रस्त माना जाता है हर पेंगोलिन जाति की तरह यह भी समूह की बजाय अकेला रहना पसंद करता है और नर और मादा केवल प्रजनन के लिए ही मिलते हैं।इसका अत्यधिक शिकार होता है इसमें रोग निवारण के लिए इसके अंगों को खाने की झूठी और अंधविश्वासी प्रथाएं भी प्रचारित हैं इस कारण यह विलुप्त की कगार पर आ गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'