देश

national

घर से टहलने निकले युवक को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत, चालक को भीड़ ने पीटा

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



जबलपुर। शनिवार की सुबह घर से बाहर टहलने निकले युवक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में युवक ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद यहां पर गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और कंटेनर के चालक के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर भेजा गया। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

बरेला पुलिस ने बताया कि पहाड़ीखेड़ा निवासी 40 वर्षीय शंभु पटेल सुबह करीब आठ बजे पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 38 वाय 7415 के चालक ने शंभु को टक्कर मार दी। हादसे में शंभु सड़क पर गिरकर ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गया। उसका सिर कंटेनर के चक्के में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नाराज भीड़ ने वाहन चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने चालक का उपचार करवाने भेजा। शहर के हालात को नियंत्रित करने लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल रवाना किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'