देश

national

मध्‍य प्रदेश को इसी साल मिल जाएंगे छह हजार पुलिस आरक्षक, जल्द घोषित होगा परिणाम

Wednesday, November 9, 2022

/ by Today Warta



भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश को इसी साल छह हजार पुलिस आरक्षक मिल जाएंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इसी सप्ताह इसके परिणाम जारी करने की तैयारी में है। अभी प्रदेश में 72 हजार आरक्षक हैं। सरकार ने अगले वर्ष सात हजार और आरक्षकों की भर्ती करने की तैयारी की है। इसमें 50 प्रतिशत अंक शारीरिक दक्षता के भी मिलेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर भर्ती नियम में संशोधन किया जा रहा है।जिन छह हजार आरक्षकों के परिणाम जारी होने जा रहे हैं उनकी भर्ती प्रक्रिया इस साल मार्च से चल रही है। चयन की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल को दी गई थी। इस महीने परिणम जारी होने के बाद महीने भर के भीतर नियुक्ति हो जाएगी। चुनावी वर्ष होने की वजह से सुरक्षा कारणों से ज्यादा पुलिस बल की जरूरत होगी।पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नए आरक्षकों को जरूरत के अनुसार जिलों में पदस्थ किया जाएगा। 2023 में आरक्षकों की भर्ती में चयन का मापदंड भी बदला जा रहा है। अभी तक शारीरिक दक्षता परीक्षा जैसे दौड़-कूद आदि के न्यूनतम अंक ही जोड़े जाते थे, पर अब इन अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। कोरोना संक्रमण की वजह से पुलिस में भर्तियां 2019 के बाद से नहीं हुई थीं। उधर, अपराध बढ़ रहे हैं। इस कारण्ा अगले वर्ष सात हजार पद भरे जा रहे हैं। बता दें कि पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने की वजह से उन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल पा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'