देश

national

श्रीमद् भागवत कथा के छठा दिन

Wednesday, November 9, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

श्रीकृष्ण और रुकमणी का विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान

ललितपुर। शहर के वार्ड संख्या 15 गांधी  नगर प्रथम, पुरानी पुलिस चौकी के पास में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथा व्यास सौम्यानंद महाराज ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच बीच में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। कथा व्यास सौम्यानन्द महाराज के मुख द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का छठे दिन सर्वप्रथम यजमान अशोक भार्गव, रामेश्वर पटेरिया, इं.संजय चौबे ने संयुक्त रूप से श्रीमद् भागवत कथा की गणेश वंदना विधि विधान से शुभारंभ कराया। छठे दिन कथा व्यास सौम्यानन्द महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गईं। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद, श्रीकृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर भजन आज मेरे श्याम की शादी है। मेरे घर श्याम की शादी का भजन प्रस्तुत किया। और भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों और ग्राम वासियों ने शादी में बारात निकाल कर वरमाला प्रोग्राम बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया उसके बाद यजमान अशोक भार्गव, रंजना भार्गव, रामेश्वर पटेरिया, सुषमा पटेरिया, इं.संजय चौबे, राजकुमारी चौबे ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी जी के पैर धोकर पैर पकाड़ कर पूजा अर्चना करते हुए दान भेठ चढ़ा कर श्रीकृष्ण भगवान की मंगला आरती गाकर विवाह संपन्न कराया। श्री भागवत कथा समारोह में अनेकों भक्तगण और संपूर्ण नगरवासी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीमद्भागवत आयोजन समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, पूर्व नपा अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, डा.रामगोपाल साहू, भाजपा नेता गंदर्भ सिंह लोधी बाबू, पूर्व प्रधान सौरभ सिंह लोधी, अमित कटारे का व्यास पीठ से सम्मान किया गया। गुरुवार को श्रीमदभागवत कथा के समापन 10 नवम्बर को है, जिसमें सभी भक्तजनों से पधारने का आग्रह किया है। इस अवसर आयोजक महिला मंडल काशीबाई गोस्वामी, रंजना भार्गव, दुर्गादेवी नामदेव, राजकुमारी चौबे, सुषमा पटेरिया सहित एड ब्रह्मानंद चौबे, रज्जन पटेरिया, बाल कृष्ण तिवारी, परपाठी प्रसाद दुवे, जगदीश हुण्डैत, ब्रजेश बबेले, मनमोहन चौबे एड., राममूर्ति तिवारी, नंद किशोर कुशवाहा, धर्मबाबू पंथ, दीपक गोस्वामी आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद बबेले ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'