देश

national

प्रातः से चला नगर के विभिन्न स्थलों मे सफाई अभियान

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



कटनी । निगम प्रशासन द्वारा रोजाना दो पारियों में नगर की सफाई व्यवस्था के प्रयास किये जाकर नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गो सहित डिवाइडर, नाले नालियों की सफाई का कार्य कराया जाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। गुरूवार प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के अंतर्गत नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड, झंडा बाजार, गोल बाजार, सिटी कोतवाली मेन रोड, मिशन चौक, चांडक चौक मुख्य मार्ग, महात्मा गांधी वार्ड की विभिन्न गलियों की सफाई एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव, दैनिक मध्यप्रदेश गली, वार्ड क्र. 13  खिरहनी ओव्हर ब्रिज मुख्य मार्ग एवं तिवारी जी की गली सहित वार्ड की अन्य विभिन्न गलियों की सफाई उपरांत कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।   नगर के अन्य स्थलों वार्ड क्र. 16 रपटा घाट कथा स्थल, वार्ड क्रमांक 17 साईं मंदिर गली, वार्ड क्र. 20 मुख्य मार्ग एवं अन्य विभिन्न स्थलों, लखेरा पहुंच मार्ग, वार्ड क्र. 35 की विभिन्न गलियों, वार्ड क्र. 39 आत्माराम गुरुद्वारा गली, उपनगरीय क्षेत्र वार्ड क्र. 42 मुख्य मार्ग सहित अन्य मार्गों की सफाई का कार्य कराया गया। नगर के मुख्य मार्गो बरगवां ओव्हर ब्रिज, द्वारिका सिटी के सामने सहित नदी पार के डिवाइडर की सफाई की जाकर मुख्य मार्गो के कचरे के प्वाइंटों एवं डोर टू डोर कचरे के संग्रहण किया जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास किये गए।  कटाये घाट मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कटाये घाट मोड से घाट स्थल तक के मार्गो की सफाई, मेला स्थल सहित मंदिर एवं घाट की सीढ़ियों एवं नदी के किनारे सफाई की जाकर कचरे के उठाव कार्य के साथ ही चूनें की लाइनिंग का कार्य किया गया।  नाले नालियों से सुचारू पानी की निकासी हेतु कुठला इंडिया होटल के सामने की नाली की सफाई सहित नगर के अन्य स्थलों, वार्ड क्र. 10 नई बस्ती मेन रोड, वार्ड क्र. 17 तिवारी गली की नालियों, वार्ड क्र. 21 अंबेडकर वार्ड गायत्री नगर, वार्ड क्र. 23 घंटाघर मुख्य मार्ग, वार्ड क्र.23 सिल्वर टॉकीज कंपाउंड के पीछे, वार्ड क्र. 25 गणेश चौक एवं अल्फर्ट गंज की विभिन्न गलियों  वार्ड क्र. 32 पार्षद जी के घर के सामने एवं भट्टा मोहल्ला संजय वंशकार के घर के सामने वाला नाला, वार्ड क्र. 35 भाईजान वाली गली, की नालियों के अपशिष्ट की सफाई की सफाई का कार्य कराया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'