देश

national

मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु रोजाना फागिंग मशीन से किया जा रहा धुंआ

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



कटनी । नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के साथ ही मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु महापौर  प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त  सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर फागिंग कार्यक्रम निर्धारित किया जाकर वार्डो में रासायनिक धुंआ छोड़ने की कार्यवाही की जार ही है।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विगत दिवस वीर सावरकर वार्ड स्थित आधार काप क्षेत्र मे मेन रोड ठाकुर गली, भसीन गली, सोंधिया गली, शंकर मंदिर रोड, गुप्ता कॉलोनी, हेमा पब्लिक स्कूल के आसपास की विभिन्न गलियों, महादेव किराना स्टोर गली, संतराम गुप्ता गली, गोकुलधाम कॉलोनी, शंभू टॉकीज रोड, चौधरी बस्ती, एल.आई.सी के पीछे, बच्चन नायक जी की गली, शहीद द्वार रोड सहित वार्ड की अन्य गलियों में फागिंग मशीन से रासायनिक धुआ छोडा गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'