इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। वर्ष 2022-23 में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर खेल निदेशालय लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में विगत वर्ष की भांति जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट (बालक) एवं जूनियर बैडमिन्टन (बालक/बालिका) प्रतियोगिताका आयोजन स्पोट्र्स स्टेडियम, ललितपुर पर निम्नानुसार निर्धारित तिथियों में किया जा रहा है। खिलाडिय़ों की आयु 31 दिसम्बर 2022 को 19 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है, भाग लेने के पात्र होगें। खिलाडिय़ों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर, टीम की प्रविष्टि साथ में लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता उपरान्त विजेता/उपविजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा पुरस्कार स्वरूप नगद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने दी है।

Today Warta