देश

national

रेल गाडी के सामने रेलवे ट्रेक पर सेल्फी लेना जानलेवा हो सकता

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



आरपीएफ गंजबासौदा द्वारा  चार व्यक्तियों को पकडकर उनके विरूध्द कानूनी कार्यवाही की

 गंज बासौदा (विदिशा)। आरपीएफ गंजबासौदा के उप निरीक्षक प्रकाश रघुवंशी व स्टाफ़ एसपी विश्वकर्मा, धीरेंद्र सिंह ने ट्रेन आने के समय मे रेलवे ट्रेक पर खडे होकर सेल्फी लेने वाले चार बाहरी व्यक्तियों नाम 1. अमित लोधी पुत्र दशरथ सिंह, 2. अरविन्द साहू पुत्र निरंजन साहू, 3. अंशुल बैरागी पुत्र मनोज बैरागी तथा 4. आदित्य जोगी पुत्र मूलचंद जोगी सभी निवासी गंजबासौदा को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु आरपीएफ पोस्ट गंजबासौदा लेकर आए जिनके विरूध्द रेल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।  रेलवे ट्रैक, स्टेशन, व चलती ट्रेन मे सेल्फ़ी लेना जानलेवा हो सकता है, ऐसा नही करने की सभी आमजन रेल यात्रियों से अपील की

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'