देश

national

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पंडोखर सरकार से पूछा मुझे किसने हराया, जवाब मिला आपकी पार्टी के ही नेता ने

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



ग्वालियर। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी पंडोखर सरकार के दरबार में पहुंची वहां पर उन्हाेंने पंडोखर सरकार ने पूछा कि उन्हें चुनाव में किसने हराया तब पंडोखर सरकार ने कहा कि तुम्हे तुम्हारी पार्टी के ही एक वर्तमान नेता ने हरवाया है। मैं उनका नहीं बताऊंगा। इमरती देवी का पंडोखर सरकार पहुंचकर सवाल पूछने का वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इमरती देवी ने एक दो सवाल भी पंडोखर सरकार से पूछे। जिनके जवाब पंडोखर सरकार ने उन्हें दिए। डबरा की पूर्व विधायक व मंत्री तथा सिंधिया समर्थक इमरती देवी पिछले दिनों दतिया क्षेत्र के पंडोखर सरकार के दरबार में अपनी हार व कुछ व्यक्तिगत सवाल लेकर पहुंची। उन्होंने पंडोखर सरकार से पहला ही सवाल पूछा कि वे स्वच्छ राजनीति करती हैं। फिर भी वे हार गईं। उन्हें किसने हराया है। इसके जवाब में पंडोखर सरकार ने बताया कि उन्हें उनकी वर्तमान पार्टी के ही एक नेता ने हराया है। लेकिन वे उसका अभी नाम नहीं बताएंगे। वे उसका नाम डबरा में होने वाले कार्यक्रम में बताएंगे। साथ ही पंडोखर सरकार ने कहा कि उनका राजनीतिक भविष्य काफी अच्छा होगा और उसमें विस्तार होगा। यही वजह है कि चुनाव हारने के बाद भी सरकार ने उन्हें निगम का अध्यक्ष बनाया है और मंत्री का दर्जा दिया है। इसके अलावा भी इमरती देवी ने अपनी नातिन को लेकर कुछ सवाल पंडोखर सरकार से पूछे। जिनका जवाब पंडोखर सरकार ने दिए।

काफी वायरल हो रहा है इमरती का यह वीडियो

पंडोखर सरकार के दरबार में पूर्व मंत्री व सिंधिया समर्थक के जाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस स्थान पर राजनीति क्षेत्र से लेकर अन्य क्षेत्रों के नेता जाते रहते हैं। लेकिन उनके वीडियो कम ही वायरल होते हैं। लेकिन इमरती देवी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'