देश

national

त्यौहार से पहले शराब की दुकानों पर छापेमारी

Sunday, December 25, 2022

/ by Today Warta



प्रदीप पाल 

बदायूँ। नवबर्ष से पहले डीएम बदायू मनोज कुमार और एसएसपी ओपी सिंह के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रिजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और आबकारी निरीक्षक सदर रोहित शर्मा ने सदर की दुकानों पर छापेमारी की। देशी शराब की दुकान,विदेशी मदिरा की दुकान और बीयर की दुकान टिकट गंज देशी,विदेशी और बीयर नवादा,विदेशी मालवीय गंज बी,विदेशी आवास विकास आदि दुकानो के स्टॉक का सघन निरीक्षण किया और उन पर उपलब्ध स्टॉक का विभागीय एप से चेक किया।सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कैंटीन संचालको को निर्देश दिए कि यहाँ भीड़ न लगने पाए और कोविड के नियमों का पालन किया जाये।

आबकारी निरीक्षण रोहित शर्मा ने सभी दुकानो पर पॉस मशीनों से बिक्री करने हेरु निर्देशित किया उन्होंने बताया कि प्रशासन,पुलिस और आबकारी की टीम द्वारा जल्द ही होटल और बरातघरों पर छापेमारी की जाएगी और जहां बिना वन डे लाइसेंस दिये शराब पिलाई जा रही होगी उस होटल/ वरातघर को सील कर दिया जाएगा।  समाचार लिखे जाने तक आबकारी और कछला पुलिस की सयुँक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति को भट्टी और 20 लीटर अवैध मदिरा के साथ गिरफ़्तार का करते हुए जेल भेज दिया। बदायूँ की सभी तहसीलों में आबकारी व प्रशासन की टीम द्वारा दुकान निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'