देश

national

सिमरन पब्लिक स्कूल मैहर में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव

Monday, December 19, 2022

/ by Today Warta



माँ शारदे की धार्मिक नगरी मैहर में सिमरन पब्लिक स्कूल पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि बड़ा अखाड़ा गुरु आश्रम गुरु महाराज श्री श्री 108 श्री सीता वल्लभ शरण जू की गरिमामयी आशीर्वाद रूपेण दीपप्रज्वलन कर इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मैहर नगरपालिका अध्यक्ष श्री मती गीता सोनी , भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संतोष सोनी ,वार्ड पार्षद ललिता चौरसिया,सूर्यप्रकाश चौरसिया, जनपद उपाध्यक्ष ,विकास त्रिपाठी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यभान सिंह पटेल,पार्षद अशोक चौबे, संगीत महाविद्यालय के अध्यक्ष राजललन मिश्रा,एल पी त्रिपाठी डी के द्विवेदी,अनिल गौतम आदि के साथ  विधालय के प्राचार्य संचालक स्टॉफ अध्यापक , अभिभावकों के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रही। वास्तव में मैहर की सिमरन पब्लिक स्कूल की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी तब से लेकर वर्तमान तक अपनी एक अलग साख बनाये हुए है। क़्योंकि इस विधालय का अनुशाशन अपने आप मे सबसे अलग है। सांस्कृतिक कार्यक्रम उचित ढंग से सयुक्तिकर्ण गणवेश एवम भारतीय सभ्यता रूपी सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव संगीतमय की अनुपम प्रस्तुति श्रोताओं का मन मोह लिया। वास्तव में सरना जी की शिक्षा की कार्यप्रणाली छात्र छात्राओं का गुणोत्तर विकास कर रही है। ज्ञात हो सरना जी ने इसके पूर्व गुरुनानक स्कूल में बेहतरीन संचालन के अपनी प्रतिभा के दम पर विधालय को उन्नति पर अग्रसर किया था। इस अवसर पर आए हुए अतिथि गणो ने कार्यक्रम की प्रशंशा की। सभी गणमान्य लोगों का आभार विधालय के प्राचार्य ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'