नितिन योगी
विदिशा/आरोन:-भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली से संबंध जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (जम्प) की ओरोन इकाई पत्रकारों द्वारा प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में गुना,अशोकनगर,विदिशा,शिवपुरी,राजगढ़, भोपाल जिले के आए पत्रकारों का प्रांतीय सम्मेलन एवं समस्त आए पत्रकारों का सम्मान समारोह का आयोजन राधौगढ रोड के सूरज मैरिज गार्डन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह उपस्थित रहे।दैनिक राष्ट्रीय जजमेंट के पाठको को बता दें की सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।आरोन के पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार कालोनी व पत्रकार भवन हो की मांग रखी गई..तो इसी मौके पर ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन को मौके पर ही आगामी होने वाली पी.आई.सी. की बैठक में पत्रकारों की मांग पर पत्रकार कॉलोनी हेतु प्रस्ताव पारित करने एवं वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पुरानी नगरपलिका के मीटिंग हॉल को पत्रकार संघ आरोन के लिए आवंटित करने के लिए निर्देशित किया गया! डॉक्टर नवीन आनंद एवं अन्य वक्ताओं द्वारा भी उपस्थित जनों को संबोधित किया गया..इस मौके पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह के मुख्य अतिथि एवं जम्प के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. नवीन आनंद जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम का आयोजन आरोन इकाई के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। इसमें आसपास के जिलों गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़,भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आयेे सैंकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कष्र्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु भी आश्वासन दिया और आरोन में पत्रकार भवन हेतु शीघ्र भवन उपलब्ध कराने बावत संबधित जनप्रतिनिधियों को मंच पर ही निर्देशित भी किया। पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने की मांग पर पूर्ण सहयोग करने का भी आश्वासन उन्होंने दिया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जोशी ने उपस्थित पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्त समस्याओं एवं परेशानियों के लिए वह संगठन के माध्यम से आवाज उठायेंगे और भोपाल स्तर पर उनके समाधान हेतु सहयोग भी करेंगे। कार्यक्रम को (जम्प) के वरिष्ठ पदाधिकारियों रईसा मलिक, सैफ मलिक तथा डा. हिदायत अहमद खान ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन धमेन्द्र शर्मा तथा आभार प्रदर्शन डा. बाबर मुगल आदि पत्रकारों ने किया।मुख्य अतिथि जयवर्धन सिंह द्वारा सभी पत्रकार साथियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम आयोजन समिति के मुकेश सक्सेना जिलाध्यक्ष गुना जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मप्र, मनोजलाल अहिरवार प्रदेश सचिव नेशनल मीडिया फाउंडेशन, राहुल सक्सेना ब्लॉक अध्यक्ष आरोन, पंकज दुबे, राकेश जैन जिला सदस्यता प्रभारी, लखन रघवंशी, श्याम टांडेल, सुनील पाठक, रूस्तम खान की कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुख्य एवं विशेष अतिथियों द्वारा प्रशंसा की।

Today Warta