संभाग के तीन जिले टाप-5 में
बुधवार की शाम जारी की गई रेटिंग में संभाग के तीन जिले शुरूआती पांच जिलों में शामिल हैंं। इनमें जबलपुर, छिंदवाड़ा के अलावा सिवनी है। सिवनी का वेटेज स्कोर 78.97 है
इंदौर में थोड़ा सुधार
इस सूची में इंदौर जिले को थोड़ा सा फायदा हुआ है। इंदौर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि डा. इलैयाराजा टी जबलपुर से स्थानांतरित होकर वहीं गए हैं। इंदौर सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है। इंदौर का वेटेज-स्कोर 77.56 है।
कुछ अन्य जिलों की स्थिति
जारी सूची में कुछ अन्य जिलों की बात करें तो सिवनी को तीसरा, शहडोल को आठवां, पन्नाा को 10वां, कटनी को 12वां, सतना को 14वां, शीधी को 17वां, सिंगरौली को 18वां, दमोह को 22वां और रीवा को 23वां स्थान प्राप्त हुआ है।
जिला लगातार सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में अव्वल बना हुआ है। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि जिले के अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की सतत मेहनत का परिणाम है। वे सभी बधाई के पात्र हैं। -सौरभ कुमार सुमन, कलेक्टर
प्रदेश के टाप-10 जिले
क्र. जिला वेटेज प्वाइंट
01. जबलपुर 83.71
02. छिंदवाड़ा 82.9
03. सीहोर 81.99
04. सिवनी 78.97
05. छतरपुर 78.03
06. इंदौर 77.56
07. राजगढ़ 77.21
08. शहडोल 77.12
09. उज्जैन 76.13
10. पन्ना 76.02

Today Warta