देश

national

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, पिता-पुत्र की मौत, 13 घायल

Tuesday, December 20, 2022

/ by Today Warta



मंडला। जिले के बम्हनी थाना अंतर्गत ग्राम सुभरिया में एक पिकअप के पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम दीवान रजक उम्र70 वर्ष व दीवान का पुत्र संजू रजक उम्र 35 वर्ष ग्राम सिहोरा लखनादौन जिला सिवनी निवासी बताए गए हैं। ये दोनों पिता-पुत्र हैं, जो अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने जिला सिवनी से आए थे।

क्या थी घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मक्के से रजक परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए मंडला के महाराजपुर संगम घाट आ रहे थे। उसी दौरान थाना बम्हनी अंतर्गत पिंडरई-मंडला मार्ग पर ग्राम सुभरिया के नजदीक उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों की मानें तो जिस समय पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी उस समय वाहन की रफ्तार तेज थी।

ये हैं घायल

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में प्रेमचंद रजक 45 वर्ष, प्रिंस रजक उम्र 10 वर्ष, नंदलाल रजत उम्र 10 वर्ष ,कृष्ण कुमार रजक उम्र 24 वर्ष, अखिलेश रजक उम्र 35 वर्ष, मूलचंद रजक उम्र 40 वर्ष, राम लाल रजक उम्र 52 वर्ष, अभय रजक उम्र 20 वर्ष, विजय रजक उम्र 30 वर्ष, राम कुमार रजक उम्र 63 वर्ष, सुनील बंदेवार उम्र 35 वर्ष, शंकर लाल रजक 65 वर्ष, प्रदीप रजक 32 वर्ष व अभय रजक उम्र 21 वर्ष सभी निवासी मक्के लखन भाड़ा शामिल हैंं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है वहीं पोस्‍टमार्टम के उपरांत शव स्वजन के सुपुर्द किया गया है।

इनका कहना है

दुर्घटना में घायलों को अस्पताल लाया गया था जिनकी संख्या 13 है, जबकि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी मृतकों का पीएम होने के बाद स्‍वजन के सुपुर्द किया गया है।

डॉ विजय सिंह धुर्वे सिविल सर्जन जिला अस्पताल मंडला

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'