देश

national

प्रियंका यादव के समर्थन में शिक्षकों से सम्पर्क किया

Saturday, January 14, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद यूसुफ

कानपुर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट एवं शिक्षक महासभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका यादव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कानपुर उन्नाव खण्ड के लिए प्रथम वरीयता के लिए डी०ए०वी० डिग्री कालेज के शिक्षको से सम्पर्क करके समर्थन मांगा, वित्तविहीन शिक्षको के लिए संघर्ष करने का जो वादा प्रियंका यादव ने किया है, एम.एल.सी. का चुनाव जीतने के बाद वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए सभी शिक्षकों को समान वेतन देने के लिए संघर्ष करेंगे।प्रियंका यादव के समर्थको ने आज डी.ए.वी. डिग्री कालेज के सचिव श्रीमती कुमकुम स्वरूप से भेंट करके समर्थन मांगा है, इसके अलावा डी.ए. वी. डिग्री कालेज के प्रोफेसर डा० अवधेश यादव, बृजेश सक्सेना, सुबोध सक्सेना, सहित सैकड़ों शिक्षकों से भेंट की और प्रथम वरीयता में मतदान देने का अनुरोध किया।प्रियंका यादव के समर्थन में शिक्षको से सम्पर्क करने वालो में प्रमुख रूप से डा0 महेन्द्र सिंह यादव, शाकिर अली उस्मानी, पुत्तन सिंह यादव, धर्मेन्द्र सिंह यादव, योगेश वर्मा, राम गोविन्द (चुनाव प्रभारी), चौधरी रामवीर सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक सभा), विनोद पाल, कुलदीप सक्सेना, प्रदीप यादव आदि लोग प्रमुख रूप से थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'