क्षेत्र विकास के लिए रेल लाइनों का निर्माण अत्यंत आवश्यक एवम महत्वपूर्ण
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का अधिकार चाहिए, रेल लाइन सेवाओं का विस्तार चाहिए।
हल्ला बोल हल्ला बोल, रेल के लिए हल्ला बोल
कटनी। पूर्व विधायक, खजुराहो लोकसभा विकास मंच के संस्थापक-अध्यक्ष श्री गिरिराज किशोर पोद्दार(राजू भैया) के मित्र विहार स्थित निवास पर संपन्न बैठक में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा क्रमशः चंदला, राजनगर, पन्ना, बहोरीबंद, विजयराघव गढ़, कटनी-मुड़वारा से प्रतिनिधियों का आगमन होकर बैठक संपन्न हुई। क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समाजसेवी, स्वयंसेवी, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी बैठक में सहभागिता की।एक स्वर में सभी का यह कहना और मानना था, एकमत से सभी की यह पुरजोर मांग थी की खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेल लाइनों का जाल बिछा कर रेल सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक है। जो कि आज की तारीख में अत्यंत सीमित है।
उदाहरण स्वरूप वक्ताओं ने कहा कि आज अगर चंदला से किसी को कटनी आना हो या खितौली जाना हो तो उसे या तो स्वयं के वाहन से आना पड़ेगा अथवा अन्य तरह का साधन उपयोग करने में उसका पूरा दिन निश्चित रूप से बर्बाद हो जाएगा अत्यंत परेशानी होगी वो अलग इसी तरह से और भी क्षेत्रों के उदाहरण सामने आए जहां से रेल सेवाओं की उपलब्धता नही होने के कारण सहजता से सरलता से सुगमता से गरीब जनता का आवागमन संभव नहीं है। आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी केमोर विजयराघव गढ़ जैसा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक केंद्र, देश का केंद्र बिंदु करौंदी जैसा महत्वपूर्ण पर्यटन रूप से विकसित हो सकने वाला केंद्र और भी इसी तरह के अनेक अन्यान्य क्षेत्र हैं जिन की आपस में दूरी बहुत ज्यादा है और रेल लाइनों का अभाव है।
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में रेल लाइनों का जाल बिछाने से लोगों को आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र का तीव्र गति से विस्तार होगा। इस हेतु सभी ने मांग की है की एक समग्र कार्य योजना रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए बनना आवश्यक है, और उस मांग को मजबूती से ध्यान में लाने के लिए एक बड़ा शांतिपूर्ण अनुशासित धरना देकर रेल विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाना आवश्यक है। इसके लिए खजुराहो लोकसभा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री गिरिराज किशोर पोद्दार को अधिकृत किया गया की आगामी माह में धरना देने और ज्ञापन देने करने की तारीखें तय करें। जिससे क्षेत्र की रेल विस्तार की मांगों को लेकर वृहद कार्यक्रम किए जा सके। बैठक में ग्राम विकास संघर्ष समिति स्लीमनाबाद स्टेशन, ग्राम बंधी के प्रतिनिधि श्री अमरदीप साहू, स्टार क्लब पवई के पदाधिकारी श्री प्रहलाद बहरे,श्री गुलाब जी, श्री रविन्द्र जी,खितौली,बम्होरी के श्री लल्ला महाराज, बरही से श्री के आर दुबे जी, श्री ओंकार विश्वकर्मा जी, काशी गुप्ता जी ,ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेलवे पेंशनर्स के सेक्रेटरी श्री प्रताप सिंह राजपूत जी गहोई समाज अखिल भारतीय वरिष्ठ संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दयाशंकर कनकने जी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सचिव श्री अरविंद गुप्ता जी, प्रख्यात गो सेविका अमिता श्रीवास जी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट मुकेश द्विवेदी जी,पूर्व पार्षद बच्चू निषाद जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी जी, श्री सुभाष कुमार पटेल मास्टर साहब कैलवारा कला, श्री सोनी जी मंगल नगर,कमल शंकर पांडे जी,डॉ राम प्रकाश तिवारी जी बरही, श्री कमल शंकर पांडे जी, श्री राजेंद्र कुमार गौर जी, श्री बाबू सिंह चौहान जी, श्री नितिन विश्वकर्मा एडवोकेट, श्री अखिलेश दुबे,श्री विट्ठल अग्रवाल जी,श्री बिहारी लाल निगम जी,श्री दिनेश दहिया जी,श्री नरेंद्र सिंह जी,श्री राजेश कुमार दुबे जी,श्री संजय कुमार बख्शी जी अधिवक्ता, समाजसेवी श्री नरेंद्र खंताल नंदू भैया जी, एवं बहुत बड़ी संख्या में अन्य बंधु भी उपस्थित रहे बैठक में विशिष्ट रूप से वरिष्ठ समाजसेवी सरदार महेंद्र जीत सिंह जी लांबा जिन्होंने आज की बैठक की अध्यक्षता की, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रूप सिंह जी राठौर और मंच प्रभारी श्री प्रियदर्शन बड़गैया जी अधिवक्ता, मंच समन्वयक श्रीकांत पोद्दार अधिवक्ता, मंच कोषाध्यक्ष राजेश पोद्दार आदि की भी विशिष्ट उपस्थिति रही।

Today Warta