देश

national

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल को देखने वालों की उमड़ रही भीड़

Wednesday, January 4, 2023

/ by Today Warta



बागपत। भारत जोड़ो यात्रा में मवीकलां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जहां यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, भाजपा सरकार पर हमला किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा हमेशा धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने की राजनीति करती है। वहीं, कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस यात्रा से कोई वोट मांगने नहीं आया है। बल्कि इसका मकसद नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो की अपील करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर तोड़ने का काम किया है। उसके विपरीत कार्य करने के लिए यह यात्रा निकाली रही है। जिससे देश में रहने वाला हर व्यक्ति जोड़ा जा सके। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। जिसमें राहुल गांधी ने रोजाना, मजदूरों, गरीबों, किसानों एवं अन्य वर्गों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने नफरत की राजनीति को खत्म करने और प्यार मोहब्बत की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा को जिस मकसद से शुरू किया गया था, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को बागपत के मवीकलां पहुंच गई थी। जिसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी नहीं आए थे जो सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए थे। राहुल गांधी बुधवार सुबह ही मवीकलां पहुंच गए। वहीं अन्य सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश स्तरीय व स्थानीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता पहले से यात्रा के लिए तैयार थे। नेताओं व कार्यकतार्ओं ने सुबह पांच बजे उठकर ही यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। यहां राहुल गांधी के पहुंचते ही यात्रा शुरू करा दी गई। राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा में सबसे आगे चलते रहे, जबकि उनके चारों तरफ कड़ी सुरक्षा का घेरा रहा। राहुल गांधी के साथ वहीं नेता चले, जिनके नाम पहले से तय किए गए थे। 

कड़ाके की सर्दी में कम नहीं दिखा जज्बा

यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकतार्ओं का जज्बा कम नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी यात्रा में इतनी सर्दी के बाद भी टी-शर्ट पहनकर तेज चाल से चल रहे है तो अन्य नेता व कार्यकर्ता भी उनके साथ व पीछे तेजी से आगे बढ़ रहे है। 

 राहुल को देखने वालों की उमड़ रही भीड़

राहुल गांधी पहली बार बागपत आए है। इसलिए ही दोनों को देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। युवाओं में भी इनको लेकर काफी क्रेज दिख रहा है और उनकी हर कोई एक झलक चाहता है। युवाओं का कहना है कि राहुल बागपत आए है और यही उनको देखने का मौका है। अगर वह इस मौके को चूक गए तो पता नहीं दोबारा इस तरह का मौका मिलेगा या नहीं। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'