देश

national

आज का राशिफल

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। व्यवसाय से लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। उन्नति होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी।

🐂वृष

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार की चिंता रहेगी।

👫मिथुन

दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में व्यवधान आ सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय में सुधार होगा। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। लाभ होगा। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

🦀कर्क

कानूनी अड़चन आ सकती है। बोलचाल में हल्कापन न रखें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होकर चिंता में कमी आएगी। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं।

🐅सिंह

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी रखें। थकान रहेगी। बोलचाल में संयम रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

🙍‍♀️कन्या

योजना फलीभूत होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कार्यस्‍थल पर बदलाव संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर के कार्य लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।

⚖️तुला

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। उत्साह बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

🦂वृश्चिक

राजकीय सहयोग मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

🏹धनु

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्ययवृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। बेचैनी रहेगी। व्यापार वृद्धि के योग हैं। नए काम मिल सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। उत्साह बना रहेगा।

🐊मकर

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लाभ कम होगा। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों से विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।

🍯कुंभ

आय में वृद्धि के योग हैं। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यसिद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

🐟मीन

समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाएंगे। नकारात्मकता बढ़ेगी। आय में निश्चितता रहेगी। देनदारी बढ़ेगी। पुरानी व्याधि से परेशानी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च अधिक होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

आचार्य  नीरज  पाराशर (वृन्दावन)

(व्याकरण,ज्योतिष,एवं पुराणाचार्य)

09897565893,09412618599

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'