कटनी। मध्यप्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने शहर में पैदल मार्च निकालते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। अभियान के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व मप्र के सह प्रभारी संजय कपूर, मप्र कांग्रेस के महामंत्री व कटनी जिला प्रभारी रमेश चैधरी की उपस्थिति रही। पैदल मार्च रेलवे स्टेशन चैराहे से मेन रोड, सुभाष चैक सराफा बाजार, झंडा चैक, गांधी द्वार, साधुराम स्कूल के सामने से होता हुआ सुभाष चैक में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु कि प्रतिमा के सामने संपन्न हुआ। समापन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ने प्रदेश व केंद्र सरकार की विफलताओं पर जमकर नारेबाजी की। समापन अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और वो प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस जनता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सड़को पर उतरकर संघर्ष कर रही है। प्रदेश महामंत्री रमेश चैधरी ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार के नेतृत्व में मंहगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, महिलाओं पर अत्याचार का आंकड़ा चरम पर पहुंच रहा है। इस सरकार के राज में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ा वर्ग पर लगातार हो रहे अत्याचार से ये वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।
पैदल मार्च के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सह यात्री के रुप में शामिल सीधी निवासी करुणा प्रसाद मिश्रा (90) भी शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चैहान, कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र बसंत सिंह, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र, मप्र कांग्रेस के महामंत्री प्रियदर्शन गौड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु, संगठन मंत्री अरुण कनौजिया, महेंद्र जैन, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर बहरानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मौसूफ अहमद बिट्टू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजीव गांधी वार्ड अध्यक्ष श्रीमती कल्पना पाठक, ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, पद्मा शुक्ला, श्रेहा खंडेलवाल, बीएम तिवारी, कमल पांडेय, आनंद पटेल, केएल जैन, रमजान भारती, गिरधारी लाल स्वर्णकार, मारूफ अहमद हनफी, रौनक खंडेलवाल, नीरज सिंह बघेल, टिंगू तिवारी, शिवकुमार यादव, विनीत जयसवाल, प्रशांत जयसवाल, हेमा शर्मा, मुकेश यादव, पंकज गौतम, राजा जगवानी, विनोद छीरौलिया, शुभम् मिश्रा, शशांक गुप्ता, अजय खटिक, दीपक केशरवानी, सचिन गर्ग, विपिन दुबे, कान्हा गौतम, अनुराग दाहिया, रोहित भोजवानी, अदिता वर्मा, सूर्यकांत कुशवाह, नरेंद्र राय, शेखर भारद्वाज, रवि जयसवाल, माया चैधरी,सुमन सेनी, अमन तिवारी, मुकेश काली, देवीदिन गुप्ता, दिलदार खान, गया प्रसाद तोहैल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।