टुडे वार्ता योगेश गुप्ता
8305413100 ✍🏻
आप सभी से उपस्थिती की अपील: श्री सुखदेव घाणेकर
पिछड़ा वर्ग ओ बीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री सुखदेव घाणेकर प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र महाले की टुडे वार्ता से चर्चा
बैतुल। हम कार्यकर्ता सिर्फ कांग्रेसी है। जुडकर निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प ले .. ओबीसी पिछडा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री सुखदेव घाणेकर ने टुडे वार्ता से चर्चा के दौरान विज्ञान युवा और किसान को भारत देश की आर्थिक अर्थ व्यवस्था का स्तंभ होना बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजना सिर्फ पिछड़ा वर्ग के अधिक प्रतिशत तथा विज्ञान और युवा पीढ़ी, के कंधो पर खड़ी है । लेकिन दुर्भाग्य की बात है। आज देश मे विज्ञान विश्व स्तर पर जूझ रहा है। तो वहीं गरीब किसान पिछड़ा वर्ग ओबीसी वर्ग और युवाओ की वर्तमान स्थिति को गंभीर बताया है। कहा की भाजपा की सरकार बनते ही भारत मे नोट बन्दी के बाद से ही देश लगातार विपदाओ मे घिरा हुआ है। जी एस टी , कोरोना फिर लॉक डाउन मे ब्लैकमेलिंग और बड़ी महंगाई से आज माता पिता के पास उनके बच्चो के भविष्य के लिए जमा निधि तक खर्च हो चुकी है। बेरोजगार युवा , मध्यम परिवार , छोटे व्यपारी , बड़ी संख्या मे किसान परिवारो की स्थिति बदत्तर हो चुकी है कर्ज़ में डूबे है। पिछड़ा वर्ग किसानो की भूमि बैंको मे गिरिवी रखी है। बैंक के मनमाने ब्याज पर अतिरिक्त शुल्क के कारण मूल राशि जमा करने मे किसानो को बड़ी दिक्कत है। कर्ज और मंहगाई के खर्च से मानसिक और आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। जिससे कई किसानो द्वारा आत्महत्या करने की खबरे सामने आ चुकी है। भाजपा सरकार मे पिछले 3 -4 वर्षो मे आपराधिक घटनाये लगातार सामने आई है। भाजपा की लगभग घोषणा मात्र ओपचारिकता जैसी रह जाती है।
प्रदेश प्रति निधि श्री राजेन्द्र माहले ने कहा है। पिछले विधानसभा चुनाव मे जनता ने कांग्रेस अध्यक्ष मान. कमलनाथ को बड़े विश्वास के साथ मुख्यमंत्री के रूप चुना था। तब कांग्रेस सरकार ने सबसे पहले किसानो का दो लाख रुपये तक का कर्जा पुरी तरह माफ कर दिया था। तब प्रदेश के पिछड़ा वर्ग सामज के लोग अपनी आर्थिक स्थिति से कुछ उभर पाए थे।
ओबीसी युवा नेता मंगल कुंभारे ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की आंगनवाड़ी महिला आशा उषा कार्यकर्ता साहियका कार्यकर्ता युवाओ और ओबीसी अधिक पिछड़े वर्ग समाज को कांग्रेस सरकार मिलने वाली सुविधाओ से वंचित करने के लिए षड्यंत्र रचकर सरकार गिराने का काम किया था। जिसे भूले नही है। इस विधान सभा चुनाव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी
भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी ।
जिला अध्यक्ष नारायण धोटे ने कहा कांग्रेस की सदस्यता लेकर।कमलनाथ व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मान . सिद्धार्थ कुशवाह विधायक ( सतना ) के साथ कदम से कदम मिला कर चले बल्कि मध्यप्रदेश व देश मे कांग्रेस की सरकार बनाने का हम संकल्प ले ताकि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रख जा सके ।
राहुल गांधी ने एक भारत एक मूलवासी के उद्देश्य से विश्व विख्यात भारत जोड़ो यात्रा , हाथ से हाथ जोड़ो चलाई थी। अब मध्यप्रदेश मे "राहुल कमलनाथ संदेश यात्रा" को भोपाल से हरी झंडी देकर 15 अप्रेल को माननीय कमलनाथ ने प्रारंभ की है। जो 52 जिले 145 विधान सभा 122 दिनो मे पूरी करेगी जो सीधी देवसर 16 को सिंगरौली मउगंज 17 को त्योंथार देवतालाब 18 को रीवा मैहर 19 को कटनी उमरिया 20 को मानपुर शहडोल 21 को अनूपपुर अमरकंटक 22 को डिंडोरी 23 जबलपुर मण्डला बालाघाट 24 को सिवनी 25 को छिंदवाड़ा बैतुल 26 इटारसी होशंगाबाद मंडीदीप पदयात्रा करती पहुँच रही है। जिसमे सभी उपस्थित जनो की अहम भूमिका बताया है