देश

national

दहेज हत्या में पति समेत तीन पर एफआईआर

Saturday, May 6, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बड़ागांव में तीन दिन पहले हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया था। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के भीटी गांव की सुनीता देवी (22) की शादी साल भर पहले पड़ोसी बड़ागांव में मिथलेश कुमार के साथ हुई थी। तीन मई की सुबह सुनीता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। विवाहिता की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली थी। मृतका की मां गीता देवी पत्नी शिव प्रसाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उसने घर आकर जानकारी दी थी लेकिन उसे शांत करा दिया जाता था कि सब ठीक हो जाएगा। बुधवार को ससुरालवालों ने दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या कर दी। अपराध छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति मिथलेश, सास व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'