देश

national

कटिहार रेलवे स्टेशन पर छह रोहिंग्या युवती सहित दो दलाल गिरफ्तार

Wednesday, August 31, 2022

/ by Today Warta



  रेल सुरक्षा बल व जीआरपी ने की संयुक्त कार्रवाई 

 म्यांमार बंग्लादेश व दिल्ली से जुडे  हो सकते है तार

  पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

कटिहार- रेलवे इंटेलिजेंस के इनपुट पर रेल सुरक्षा बल व जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से छह रोहिंग्या युवती को पकड़ा गया। साथ में दो दलालों को गिरफ्तार किए गए हैं। रोहिंग्या युवती व पकड़े गए दलाल के पास से फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात बरामद किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सभी का संबंध म्यांमार, बंग्लादेश व दिल्ली से बताया जा रहा है। इस घटना के बाद कटिहार में सुरक्षा कड़ी कर दी गइ है। रेलवे स्टेशन पर पुलिस की पैनी नजर है।

इस संबंध में आरपीएफ व जीआरपी ने कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। आरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सम्पर्क क्रांति से रोहंगिया युवती को ले जाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के थ्री एसी बोगी से युवती व दलाल इनामुल हक व शम्सुल हक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दलाल में एक ने अपने को जम्मू व एक ने असम का रहने वाला बताया है।

रोहिंग्या युवती को म्यांमार से पहले बंग्लादेश ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार छह युवती को दिल्ली ले जाया जा रहा था। दिल्ली में कुछ अन्य रोहिंग्या के हाथों सौंपा जाना था। देह व्यापार की भी आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों ने युवती को दिल्ली पहुचाने के एवज में 12 हजार रुपये मिलने की बात कही है। रेल पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। छह रोहिंग्या युवती के पकड़े जाने को रेल पुलिस गम्भीर मम्मल मानते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है।

बताते चलें कि इसके पूर्व भी एनएफ रेल के विभिन्न स्टेशनों पर रोहिंग्या की गिरफ्तारी फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र के साथ हो चुकी है। यहां यह भी जानना जरूरी है बिहार के सीमांचल इलाके में काफी संख्या में पड़ाेसी देशों के लोग फर्जी तरीके से भी रहते हैं। बीच-बीच में इन लोगों को पकड़ा भी जा जाता है। बांग्लदेश के कई युवक व युवती भी यहां देखे गए हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'