देश

national

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील केस में हिमाचल पुलिसने 2 युवकों को पकड़ा

Monday, September 19, 2022

/ by Today Warta



चंडीगढ़। मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी  में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के आरोप में हिमाचल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती हैं। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है। इधर, मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के रवैये से नाराज उव के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने कैंपस में फिर से प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने डीन आॅफिस घेर लिया। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस मामले को दबा रहे हैं। हालांकि देर शाम प्रशासन ने दावा किया कि स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है। लेकिन स्टूडेंट्स अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन से शनिवार रात हुए मामले की पारदर्शी जांच, शनिवार को हुए लाठीचार्ज की जांच, अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट्स को मुआवजा देने, गर्ल्स हॉस्टल का टाइम 8:30 से बढ़ाकर 9:30 बजे तक करने और हॉस्टल के सभी वॉर्डन बदलने की मांग रखी है। दोनों पक्षों की ओर से स्टूडेंट्स को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। स्टूडेंट्स को शांत करने के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजी गई स्टूडेंट को मौके पर लाया गया। हालांकि उसने अपना मुंह ढंक रखा था। दावा किया गया था कि घटना के बाद युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा लोहे का गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। उन्होंने ह्यवी वॉन्ट जस्टिसह्ण के नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इससे पहले शनिवार देर रात भी स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा किया था। इधर, स्टूडेंट्स के वॉट्सऐप ग्रुप पर एक मैसेजे भी सकुर्लेट हो रहा है। इसमें लिखा गया है- कहीं से पता चला है कि देर रात तक मीडिया के चले जाने के बाद पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज कर सकती है। सभी अपना ध्यान रखें और ये मैसेज सबको शेयर कर दें, ताकि किसी को कोई नुकसान न हो। इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के समर्थन में कैंपस पहुंच गए हैं। ऐसे में यहां बवाल बढ़ने की आशंका है। यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'