देश

national

चैराहे पर लद रही सवारी,बढ़ा जाम का झाम

Sunday, September 4, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर, सिराथू, सैनी, भरवारी, करारी, बेनीराम कटरा, तिल्हापुरमोड, मनौरी, पूरामुफ्ती सहित कई चैराहो व प्रमुख मार्गो पर सवारी वाहनों के लगे रहने वाले जमावड़े से लोग जाम की समस्या से दो चार हो रहे हैं। अकसर देखा जाता है कि चैराहों के बीच चलने वाले सवारी वाहन आटो रिक्शा, चैराहे पर ही खड़े होकर सवारियां बैठाने में व्यस्त रहते हैं। उन्हें यह भी सरोकार नहीं रहता कि उनके पीछे कोई और वाहन खड़ा होकर निकलने का इंतजार कर रहा है। लिहाजा हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि चैराहे पर तैनात रहने वाले पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के जवान भी इन्हें रोकने-टोकने की जहमत गंवारा नहीं करते।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'