देश

national

डीएम एसपी का चला चाबुक, अपराध से अर्जित दो करोड़ 65 लाख की सम्पत्ति कुर्क

Tuesday, September 27, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

पर्ल डाइट इन्फ्राकेयर प्राईवेट कम्पनी खोलकर लोगो से की गई धोखाधड़ी

कौशाम्बी अपराध से अर्जित की गई संपत्ति पर डीएम एसपी का चाबुक चल गया है और दो करोड़ 65 लाख रुपए की संपत्ति पुलिस और राजस्व विभाग ने सयुक्त रूप से कुर्क कर दिया है पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे जिला मजिस्ट्रेट कौशाम्बी के वाद संख्या 24/2022 कम्प्यूटर वाद संख्या ऊ202202420001066 अन्तर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट थाना मंझनपुर बनाम रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मंझनपुर आदि 03 नफर मे पारित आदेश दिनांक 15 सितंबर 2022 के अनुपालन में खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर कीमत करीब 40 लाख रुपये व सिराथू रोड पर ग्राम कोरंई मे आवासीय घर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये एवं खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित सन्त इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कोर्रई सिराथू रोड मंझनपुर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड 50 लाख रुपये को ब्लाक शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव व कानूनगो बजरंग प्रसाद की उपस्थिति में रोशन लाल प्रभारी निरीक्षक थाना महेवाघाट मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा नियमानुसार कुर्क कर सील सर्वमुहर किया गया।

उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अभियुक्त गण रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोरई थाना मंझनपुर शिवराज सिंह यादव उर्फ आदित्यराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोरई थाना मंझनपुर धनराज सिंह यादव उर्फ धर्मराज सिंह पुत्र सुर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मझनपुर के द्वारा पर्ल डाइट इन्फ्राकेयर प्राईवेट कम्पनी खोलकर लोगो से धोखाधडी कर अपराध कारित करके अर्जित किये गये धन से उक्त संपतियां बनायी गयी है जिन्हें पुलिस ने कुर्क कर दिया है

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'