देश

national

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पल्हाना कान्हा गौशाला का निरीक्षण

Sunday, September 4, 2022

/ by Today Warta




भरवारी, कौशाम्बी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पल्हाना कान्हा गौशाला निरीक्षण किया, इस दौरान नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने रातों रात कान्हा गौशाला को सजाया गया, वही जब तक आए नही और जानें के बाद तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पल्हाना स्थित कान्हा गौशाला का निर्माण सन 2020-21 में 165.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौशाला में रविवार सुबह दस बजे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कान्हा गौशाला पहुंचे डिप्टी सीएम गौशाला पहुंचते ही ईओ, एसडीएम प्रशासक ने पुस्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गौशाला में गऊ माता को तिलक लगाकर माला पहना कर पूजा अर्चना किया, इसके बाद गुड़ और हरा चारा खिलाया। गौशाला में बने गोबर गैस संयंत्र का निरीक्षण किया , निरीक्षण के बाद गौशाला में पीपल वृक्ष का वृक्षारोपण किया।वृक्षारोपण के बाद मौजूद कर्मचारियों, बीजेपी पदाधिकारियों से कुशल क्षेम पूछी। गौशाला में कार्य करने वाले गो सेवकों से पूछा कि गौशाला कितने बजे आते हो तो उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे आते है, पांच बजे चले जाते है। गौसेवको से पूछा कि वेतन कितना मिलता है तो, गौसेवकों ने बताया कि 9500 रुपए मिलता है। डिप्टी सीएम ने ईओ एसडीएम प्रशासक को निर्देशित किया कि गोसेवको को वेतन समय से दिया जाए, गौशाला मे किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक चायल, सिराथू, मंझनपुर, ईओ गिरीश चन्द्र, एसडीएम प्रशासक दीपेंद्र यादव, सीवीओ रचना दीक्षित सहित अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'