देश

national

व्यवस्था चौपट : भरतपुरा में जगह जगह लगा गंदगी का अम्बर

Friday, September 16, 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित भरतपुरा में जगह जगह गंदगी का अम्बर लगा हुआ है। मुख्य सड़क से गांव को जोडऩे वाले मार्ग पर नाले के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा रहता है। बारिश के मौसम में कचरे से बदबू आना शुरू हो गई है। सड़क पर बड़ी मात्रा में कचरे के ढेर लगे होने से आवागमन की व्यवस्था बिगड़ रही है। ग्राम में साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों के बीच बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। जिसको लेकर लोग पंचायत द्वारा साफ-सफाई नहीं कराने की शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम की मैन सड़क सहित अन्य आम रास्तों पर ग्रामीणों के द्वारा गोबर और कचरा फेंका जाता है। जिससे इन रास्तों से निकलने में लोगों को समस्या होती है। साफ-सुथरी सड़कों पर दिनभर कचरा पड़ा रहता है। महीनों से कचरा नहीं उठने से गंदगी का ढेर लगता जा रहा है। जिससे गांव में दुर्गंध फैलती रहती है। ग्राम की मुख्य सड़क के दोनों ओर कचरा जमा होने से निकलने की भी जगह नहीं रहती। मुख्य मार्ग पर कचरा पड़ा रहने से मच्छर पनपते रहते हैं। जिससे ग्रामीणों को बीमारी की चपेट में आने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है ग्रामों की सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को ध्यान देना जरूरी है। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

मुख्य मार्ग से गांव जाने के लिये एक ही रास्ता, इसके बाद भी सफाई व्यवस्था चौपट

भरतपुरा गांव की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। जगह-जगह कचरा और सड़कों पर गंदे पानी का भराव हो गया है। इस रास्ते से स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों सहित कई ग्रामों के लोग निकलते हैं। यहां से वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। इसी बीच सड़क के किनारे कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसके साथ ही ग्रामों की नालियों की भी समय पर सफाई नहीं की जाती है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'