देश

national

अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी

Friday, September 16, 2022

/ by Today Warta



अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी

नई दिल्ली। भारतीय 154.7 अरब डॉलर (करीब 12.34 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर गौतम अडाणी ने ये मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है, जब कोई एशियाई फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप-2 में शामिल हुआ है। गौतम अडाणी अब रैंकिंग में केवल एलन मस्क से पीछे हैं। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 21.83 लाख करोड़ (273.5 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट 12.27 लाख करोड़ (153.8 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ तीसरे और जेफ बेजोस 11.95 लाख करोड़ (149.7 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। एशिया के सबसे रईस व्यक्ति अडाणी के अलावा रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। 7.35 लाख करोड़ (92.1 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं। 17 दिन पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। अडाणी ने अकेले 2022 में अपनी नेटवर्थ में 78.2 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था।

अप्रैल 2021 में 57 अरब डॉलर थी अडाणी की नेटवर्थ

अडाणी 4 अप्रैल को सेंटीबिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए थे। 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ वाले लोगों को सेंटीबिलेनियर कहा जाता है। एक साल पहले अप्रैल 2021 में अडाणी की नेटवर्थ 57 अरब डॉलर थी। फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में अडाणी की नेटवर्थ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी है। अडाणी ग्रुप की सात पब्लिकली लिस्टेड कंपनीज हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'