ललितपुर। जनपद के कस्बा मड़ावरा में स्तिथ श्री शालाजी मन्दिर पर गौ सेवा मण्डल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन पं0 सत्यनारायण जी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में गौ सेवा मण्डल के विभिन विषयो पर महत्वपूर्ण चर्चा | की गई। विगत कई महीनों से गौ सेवा मण्डल की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी भंग चल रही थी। आज बैठक में पुनः नवीन राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकरणी गठन पर चर्चा की गई जिसमें निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 सुनील पटैरिया द्वारा गठन पर प्रस्ताव रखा गया बैठक में उपस्थित समस्त जनों ने सर्वसम्मति से पं० रामजी तिवारी मड़ावरा को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पं० अमन सिरोठिया ललितपुर को प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत कर दिया। बैठक में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पटेरिया,अजय चौबे,योगेश द्विवेदी,शरद तिवारी,नीरज गंगेले,गोपाल दुबे,सुधीर मिश्रा टीकमगढ़,मयंक तिवारी,रामजी सिरोठिया,नितेश द्विवेदी,आदर्श रावत,कृपेंद्र पाठक,राजेश राजोरिया,बृजेश पटेरिया,अंकित रैकवार,अमित रावत,विक्की कुशवाहा,रामकुमार पुरोहित बर्फानी,रवि मिश्रा,दीपक त्रिपाठी,रब्ब शर्मा,अमन शर्मा,दीपक तिवारी मोना,मानवेंद्र राजा,अमित राजोरिया,अरविंद विश्वकर्मा,शिवम चौरसिया,नवीन चौरसिया,नारायण राजपूत,अर्जुन राजपूत,रानू बुंदेलखंडी,आशीष पटेरिया,गौरव दुबे,प्रियंक करोलिया,आकाश बिलगैंया,अजय नायक,आशीष नायक,बृजेश चौबे,दुष्यंत राजपूत,अंकुल सिंह ,प्रांशु जैन,श्यामेंद्र प्रताप,अंकित पाठक,पंकज पंडित,अभिषेक मिश्रा,अखिलेश देवरिया,डॉ धर्मेंद्र तिवारी,अरविंद मिश्रा,लखन तिवारी,आशीष अवस्थी,जितेंद्र पाल,अजय राजा,रवि राजा हंसेरा,देशराज कुशवाहा समेत सैकड़ो की संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।