देश

national

सुल्तानपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न

Saturday, September 17, 2022

/ by Today Warta



सुलतानपुर शासन के निर्देशानुसार तहसील जयसिंहपुर सभागार में माह सितम्बर के तृतीय शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये।  जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि जो शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित है उसमें राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर निस्तारित करें जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 154 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 143 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश डीएम ने उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को दिया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए  गये।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स सहित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, तहसीलदार जयसिंहपुर तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'