देश

national

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Wednesday, September 28, 2022

/ by Today Warta

 


 राकेश केसरी

कौशाम्बी।  प्रदेशीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता मेरठ में खेली गई थी। इस प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें नौ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में कौशांबी जनपद का दबदबा रहा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार की ज्योति मौर्य, यश जायसवाल, शेफा फातमा, खुशबू देवी, रेशमा देवी, धनपत्ती देवी श्याम नारायण इंटर कालेज थुलगुला की साक्षी देवी, सौरभ कुमार, वैभव कुमार व महक चैधरी ने स्वर्ण व रजत पदक जीता है। बुधवार की सुबह सभी खिलाड़ी मेरठ से वापस लौटे। प्रधानाचार्य डा. राम किरण त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार पांडेय व जिला खेल सचिव श्याम लाल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं,जिला विद्यालय निरीक्षक एसके मिश्र ने सफलता पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बधाई दी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व क्रीड़ा सचिव चंद्रभूषण पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'