देश

national

विविधता में एकता है हमारी संस्कृति- अनिता त्रिपाठी

Monday, September 26, 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

सरस हाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पश्चिम बंगाल और बिहार के नागरिकों का हुआ सम्मान

कौशाम्बी। जिला मुख्यालय स्थित सरस हाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विविधता में एकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गैर प्रांतों से अन्य  संस्कृतियों के आए हुए लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री जय प्रकाश विश्वकर्मा रहे जबकि सह संयोजक के रूप में लोकेश चैधरी पप्पू व सुनील मिश्रा रहें। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि विविधता में एकता भारत की पहचान है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मजबूत और एकजुट हुआ है। देश राज्य विभिन्न भाषाओं, पहनावा, रहन सहन और संस्कृतियों के लोगो भारत माता को अपना सब कुछ अर्पण देश की प्रगति में अपना योगदान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी देश के सभी सांस्कृतिक विरासत वाले लोगों का सम्मान करती और उनके योगदान का प्रोत्साहन करती है। आज विविधता दिवस के अवसर पर इसी आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में विभिन्न संस्कृतियों के लोगों सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान विधायक सदर लाल बहादुर, शीलू पाण्डेय, वेद प्रकाश पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, राजीव तिवारी, सत्यम केशरवानी, आशारानी, जितेन्द्र साहू, हरेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'