कौशाम्बी। गणेश महोत्सव को लेकर जिले में चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। गणेश पंडालों में श्रद्धा में डूबे भक्त सुबह.शाम गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे हैं। दिन में भजन कीर्तन तो रात में झांकियों की प्रस्तुति हो रही है। बीती शाम सिराथू नगर के गजानन पूजा पांडाल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शमा बांध दिया। महोत्सव में श्री रामचरित मानस अखंड पाठ हुआ। शाम को राजतिलक के साथ भगवान गणेश की आरती उतारी गई। इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी। लाइन लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। गजानन की प्रतिमा के समक्ष कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य करके श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बतां दें कि विघ्नहर्ता गणेश भगवान की भक्ति के रस में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालु गणेश भगवान के रंग में रंगे हैं। प्रतिदिन शाम को धूनी आरती हो रही हैं और इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं। श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बन रहा हैं।