देश

national

बिना चार्ज दिए ब्लॉक का लिपिक कई महीने से गायब

Tuesday, September 20, 2022

/ by Today Warta


राकेश केसरी

कौशांबी। मंझनपुर विकासखंड में तैनात एक लिपिक का स्थानांतरण अधिकारियों ने दूसरे ब्लॉक में कर दिया इस लिपिक के पास जिले के दो विकासखंड क्षेत्र का चार्ज है।मंझनपुर ब्लॉक से स्थानांतरण होने के बाद यह लिपिक ब्लॉक छोड़कर चला गया है। 3 महीने से अधिक बीत जाने के बाद यह लिपिक चार्ज देने मंझनपुर ब्लॉक नहीं पहुंचा है जिससे मंझनपुर विकासखंड का सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है लेकिन उसके बाद भी खंड विकास अधिकारी ने गायब लिपिक पर लगाम लगाने की कोशिश नहीं की है मुकदमा दर्ज करा कर उसके कब्जे के सरकारी अभिलेखों को लेने का काम अभी तक नहीं किया गया है। लिपिक के कारनामे के चलते मंझनपुर ब्लॉक का पूरी तरह से सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है लेकिन उसके बाद भी खंड विकास अधिकारी गंभीर नहीं है। चचार्ओं पर जाए तो लिपिक ने अपने कार्यकाल में अभिलेखों में बड़ी हेराफेरी की है जिससे वह अपने चार्ज के अभिलेखों को देने में समय व्यतीत करना चाहता है बताया जाता है कि उक्त लिपिक का कुछ महीनों में रिटायरमेंट है मंझनपुर ब्लॉक से गायब लिपिक यह उम्मीद लगाए बैठा है कि रिटायरमेंट होने के बाद उसके सारे गुनाह माफ हो जाएंगे और वह उसके बाद अभिलेख दे देगा लेकिन क्या उसके ड्यूटी पर रहते हुए उसे चार्ज देने के लिए जिम्मेदार अधिकारी दबाव बनाकर उसके अभिलेखों की जांच कराएंगे या फिर रिटायरमेंट होने के बाद लिपिक के अभिलेखों को अधिकारी कब्जे में लेंगे यह बड़ा सवाल है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'