कौशाम्बी। पथरिया गांव में भागीदारी पार्टी पी के द्वारा संविधान सभा के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी पदम श्री डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार की 114वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल उपाध्यक्ष राम प्रसाद प्रजापति सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संचालन कर रहे भागीदारी पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट रवी कांत प्रजापति ने कहा कि डॉ रत्नप्पा कुम्हार का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद के नीमसेर गांव में हुआ था उन्होंने आजाद भारत के संविधान निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में गठित संविधान सभा के सदस्य के रूप में अपना योगदान दिया था। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रयागराज मंडल कोआॅर्डिनेटर भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार अपने जीवन में शिक्षा एवं सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य भी किया था वहीं महाराष्ट्र सरकार में गृह मंत्री भी रहे थे। इसी क्रम में भागीदारी पार्टी जिला अध्यक्ष बुधराम प्रजापति ने कहा डॉ रत्नप्पा ने समाज में बालिका शिक्षा संगठन की एकता एवं सामाजिक कुरीतियों के निवारण पर विशेष चर्चा की और समाज सुधार एवं उन्नत पर जोर दिया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रजापति, अयोध्या पाल, ओम प्रकाश दिवाकर, सत्यम सिंह प्रजापति, बच्ची लाल प्रजापति, भूपेंद्र प्रजापति एडवोकेट, राजेंद्र प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।