देश

national

लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा: केशव प्रसाद मौर्य

Saturday, September 10, 2022

/ by Today Warta



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता के लिए बेचैन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा। केशव मौर्य ने शनिवार को ट्वीट किया। उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश और देश में मोदी की लहर पहले से तेज है। उत्तर प्रदेश में सपा का खाता नहीं खुलेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभी कुछ दिन पूर्व एक चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य 100 विधायक लेकर आ जाएं हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। सपा अध्यक्ष के इस बयान की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी समेत भाजपा के कई नेताओं ने आलोचना की थी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'