बागेश्वर धाम श्रीराम कथा को करेंगी मद्दद
ललितपुर। सनातन जन जागृति ट्रस्ट रजि. विश्व की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह बघेल की अध्यक्षता में कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सनातन ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियो की बैठक में उन्हें कथा का दायित्व सौपा गया। बैठक में बताया गया कि कथा स्थल में महिलाओं को कोई परेशानी न हो और व्यवस्थित ढंग से सभी कथा में सहयोग करे। इसकी जिम्मेदारियां सौपी गयी। सभी महिलाओं को बताया गया कि सभी 9 अक्टूबर 2022 से होने वाली कथा में तनमन धन से सहयोग कराने की अपील की गई। बैठक में सभी ने करतल ध्वनि से सनातन ट्रस्ट का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष भगवत सिंह बैस तेरा ने आये हुए मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। बैठक में बेवीराजा बुन्देला, सगुन राजा, विभूति सिंह, निर्मला सिंह, प्राची सिंह, प्रतिभा सिंह, शिवि मिश्रा, हर्षिता, साक्षी, अंजली, अंकिता दुवे, चाँदनी, सुनीता, मिथलेश नामदेव, अनिता, रुचिका बुन्देला, राजकुमारी बुन्देला, संगीता सोनी, जया गुप्ता, उषा साहू, चंदा, राखी राजा, रीना साहू, मनसा देवी, रश्मि सिसोदिया, नीतू चोहान, रुपेश राजा, अरुणा राजा, रानी, सरिता रजक, रुचि सनातनी, मुनमुन, पायल सोनी, सोनम रैकवार, विजेता विश्वकर्मा, अभिलाषा, सविता त्रिपाठी, बन्दन बुन्देला, किरण सेन, अंजू कश्यप, अनुराधा नायक, रामेश्वरी सोनी आदि उपस्थित रहे। बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह वघेल, महासचिव बॉबी राजा, संगठन मंत्री भरत रावत, उपाध्यक्ष मुरारी बैध, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष भगवत सिंह बैस, मीडिया प्रभारी सौरभ गोस्वामी, सुनील शर्मा, ताहर राजा, अमरेन्द्र सिंह बुन्देला, आलोक मिश्रा, गजेंद्र सिंह बुन्देला, सुधीर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भूपेंद्र सिंह तोमर बॉबी राजा ने किया।